त्योहारों के बाद काम पर लौट रहे कामगारों के लिए मुसीबत, तीन से चार गुना बढ़ा FLIGHT किराया

त्योहारों के बाद तीन से चार गुना बढ़ा किराया दिवाली और छठ के बाद कामगार अब अपने काम पर लौटे लगे हैं। लेकिन उनकी आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा था कि किराया 4 गुना बढ़ गया है। छठ के अगले दिन ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किराए ने 5 साल का […]

Bot Account ?
Nov 1, 2022 - 14:50
 0  5
त्योहारों के बाद काम पर लौट रहे कामगारों के लिए मुसीबत, तीन से चार गुना बढ़ा FLIGHT किराया
त्योहारों के बाद काम पर लौट रहे कामगारों के लिए मुसीबत, तीन से चार गुना बढ़ा FLIGHT किराया

Key Moments

त्योहारों के बाद तीन से चार गुना बढ़ा किराया

दिवाली और छठ के बाद कामगार अब अपने काम पर लौटे लगे हैं। लेकिन उनकी आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा था कि किराया 4 गुना बढ़ गया है। छठ के अगले दिन ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किराए ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। एक तरफ दिवाली छठ में खर्च के बाद किराए में भी हुई बढ़ोतरी के कारण कामगारों की परेशानी बढ़ गई है।

बताते चलें कि अब बिहारी कामगारों को अपने काम पर लौटने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन फुल है और फ्लाइट की कीमतों में 3 से 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

इतनी हुई है किराए में बढ़ोतरी

1 नवंबर यानी कि आज पटना से दिल्ली का किराया 21 हजार रुपए के पार हो गया। यह किराया 4 से साढ़े 4 चार हजार होता था। स्पाइस जेट के एक फ्लाइट आज का किराया 19695 रहा। इंडिगो में किराया 11082 रुपए रहा। आज पटना से बेंगलुरु के लिए इंडिगो का कीमत 23 हज़ार रहा। पटना से मुंबई के लिए यात्रियों ने आज 25 हज़ार दिया जो कि सामान्य दिनों में 7 से 8 हजार रहता है।

पहले त्योहारों में 12 लगता था पटना से दिल्ली का, अब 18 से 20 हज़ार लग रहा है

पहले पटना से दिल्ली के लिए सामान्यत 3 हजार रूपए तक किराया लगता था। लेकिन त्योहारों के समय यह 12 हजार तक पहुंच जाता था। धीरे धीरे किराए में ऐसी बढ़ोतरी हुई कि अब यह 12 हजार की जगह 18 से 20 हज़ार लग रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

GulfHindi GulfHindi.com is a serious journalism effort in Mid-East focussing Arab GCC countries covering, Expats, Issues, Labour Laws, Local news and India/World headlines.