क़तर में बंदी 8 पूर्व कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली रिहाई, सरकार की अपनी कोशिशें जारी
8 पूर्व कर्मचारियों को किया गया है गिरफ्तार क़तर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अभी तक कोई भी सकारात्मक खबर नहीं मिली है। कर्मचारी करीब 72 दिनों से वहां पर फंसे हुए हैं ऐसे में उनके परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार […]

Key Moments
- क़तर में बंदी 8 पूर्व कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली रिहाई, सरकार की अपनी कोशिशें जारी
- इसे भी पढ़ें: Md Hasnain Khan : (मो० हसनैन खान) हिसुआ, नवादा के सबसे कम उम्र के संगीत कलाकार
- सुझाव: केवल 30 रुपये प्रति माह के लिए सर्वश्रेष्ठ होस्टिंग खरीदें यहां क्लिक करें
- Next Article QATAR में इन स्थानों पर करें मुफ्त यात्रा, नहीं लगेगा एक भी रुपया, ऐसे उठाएं लाभ

8 पूर्व कर्मचारियों को किया गया है गिरफ्तार
क़तर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अभी तक कोई भी सकारात्मक खबर नहीं मिली है। कर्मचारी करीब 72 दिनों से वहां पर फंसे हुए हैं ऐसे में उनके परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन किसी तरह का फायदा ना होने के बाद घर वाले बेहाल हैं।
क्यों गिरफ्तार किया गया है 8 नौसेना के अधिकारियों को?
बताते चलें कि कतर में सभी 8 भारतीय दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम करते थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नेवी को प्रशिक्षण दे रही थी। इन अधिकारियों को किस खास वजह से पकड़ा गया है इसकी पूरी जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सुरक्षा संबंधी मामलों में इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
कब हुए गिरफ्तार और अब तक मामला कहां तक पहुंचा?
मिली जानकारी के अनुसार कतर की खुफिया एजेंसी ने इन सभी को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। लेकिन दोहा में मौजूद भारतीय दूतावास को इस बात की जानकारी सितंबर में मिली थी। फिर सितंबर के आखिर में इन्हें परिवारवालों से फोन पर बात करने की भी अनुमति दी गई थी।
3 अक्टूबर और नवंबर में दूतावास के अधिकारी को इनसे मिलने की अनुमति दी गई। भारत सरकार पिछले 10 दिनों इन अधिकारियों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने वरिष्ठ अफसरों को दोहा भेजा गया है।
अस्वीकरण
कहानी सिंडिकेटेड फीड द्वारा प्रकाशित है
यह कहानी एक कंप्यूटर प्रोग्राम द्वारा ऑटो-एग्रीगेट की गई है और इसे Vews.in टीम द्वारा बनाया या संपादित नहीं किया गया है।
सोर्स: यूआरएल
प्रकाशक: GulfHindi
What's Your Reaction?






