शनिवार के दिन इंडोनेशिया से हज के लिए पहली खेप मदीना मुन्नवारा पहुंची थी, जहां मदीना में इंडोनेशियाई हज यात्रियों का फूलों और खुआबुओं से स्वागत किया गया, इंडोनेशिया के बाद भारत हज यात्रियों भेजने वाला दूसरे नंबर पर है।

भारतीय हज 377 यात्रियों का मदीना मुन्नवारा पहुंचने पर भारतीय काउंसल जनरल मोहम्मद शाहिद आलम और कॉन्सल (हज) वाई साबिर ने हज यात्रियों का फूलों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया जेद्दा ने फेसबुक पर हाजियों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा "भारत से पहली हज 2022 उड़ान मदीना में उतरी है, कोची से आने वाले 377 हाजियों का काउंसल जनरल मोहम्मद शाहिद आलम ने कॉन्सल (हज) वाई साबिर के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

#हज की पहली फ्लाइट #इंडोनेशिया से #मदीना एयरपोर्ट पहुंची। सऊदी लोगो ने फूलों और कुरान की तिलावत करके हज जायरीनों का खैरमकदम किया #hajj2022

View Full Story & Comments