K.K फाउंडेशन बनाने कि परतक्रिया सफल, कोठवल कलां के आवाम में खुशियों कि लहर
KK फाउंडेशन कोठवल
कोठवल कलां के युवाओं ने प्रारम्भ किया K.K फाउंडेशन का आगाज़
विस्तार से....
- KK फाउंडेशन का आगाज़ बहुत ही मजबूती से हो रहा है
- बहुत जल्दी रजिस्ट्रेशन परतक्रिया भी सफल होंगी
- फाउंडेशन का विचार सामाजिक सेवा को बिना दिखाए लोगों में पहुँचाना
- मेडिकल संबंधित व गरीब बच्चियों कि शादी संबंधित सेवावो का मिलेगा जरूरत मंदो को लाभ
- लगभग 3 दर्जन से अधिक सदस्यों ने किया समर्थन
कोठवल कलां गांव के युवाओं ने बढ़ाया कदम
बताते चले कि KK फाउंडेशन को सफलता पुर्वक बनाने कि परतक्रिया सुरु है, ग्राम कोठवल कलां, फखरपुर बहराइच के नौजवानों ने एक सराहनीय पहल का आगाज किया है और काफी उत्साह पुर्वक रजिस्ट्रेशन करवाने के जोश में है
इस संबंधित जानकारी के लिए ज़ब मीडिया कर्मी समी अहमद कबीर से KK फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य व डॉक्टर कफील अहमद अंसारी से वार्ता कि गई तो उन्होंने बताया कि फाउंडेशन बनाने का पूरा मकसद सेवा को अन्जाम देना है, हम गांव इलाकों में मुफ्त मेडिकल कैम्प व गरीब लड़कियो कि शादी, शिक्षा,रोजगार व सभी अतिआवश्यक कार्यों को फाउंडेशन के सदस्यों के मदद से करेंगे
हम फाउंडेशन को आगे लें जाने का कार्य करेंगे और अपनी जिम्मेदारी बा खूबी निभाएंगे : रफ़ी अहमद अंसारी
KK फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रफ़ी अहमद अंसारी कहते है कि फाउंडेशन को बनाने में लगभग 3 दर्जन से अधिक साथियों का समर्थन पत्र प्राप्त हुवा है, अच्छा रिस्पॉन्स मिला है हम फाउंडेशन कि विचारधारा को आगे लें जायेंगे और सामाजिक कार्य करेंगे,,,
क्या कहते है गांव कोठवल कलां के नौजवान सदस्य?
KK फाउंडेशन के बनाये जाने के संबंध में ज़ब मीडिया कर्मी से सदस्यों से वार्ता किया तो जानकारी निकल कर आयी कि, फाउंडेशन मदद करेगा तो हम सब मिलकर मिशन को आगे बढ़ाएंगे, हमारा मकसद इत्तेहाद व भाईचारे को साथ लेकर मजलूम आवाम कि मदद करना है हमें उम्मीद है कि फाउंडेशन काफी मजबूती से कार्य करेगा.....