महापंचायत नहीं ये मेला है , किसानों का ये रेला है

Kawal Hasan
Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर
सितम्बर 6, 2021 • 9:13 AM  36  0
Last Edited By: Furkan S Khan (1 महीना पहले)
V
Vews News
BREAKING
Kawal Hasan
5 सालों पहले
महापंचायत नहीं ये मेला है , किसानों का ये रेला है
Full Story: https://vews.in/bharat/uttar-pradesh/महपचयत-नह-य-मल-ह-कसन-क-य-रल-ह
https://vews.in/bharat/uttar-pradesh/महपचयत-नह-य-मल-ह-कसन-क-य-रल-ह
कॉपी हो गया
महापंचायत नहीं ये मेला है , किसानों का ये  रेला है
मुजफ्फरनगर । जिले के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित इस महापंचायत को किसान एक पर्व की तरह देख रहे हैं। जिले के अलमासपुर चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक किसानों की जबरदस्त भीड़ एक रेले के रूप में बढ़ रही है। सफेद कमीज व कुर्ता पायजामा, सिर पर हरी टोपी और गमछा लिए किसानों की लंबी लाइनें दूर तक नजर आ रहीं हैं। वहीं मंच पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान भी सामने आय़ा उन्होंने कहा कि -अगर राजनाथ सिंह किसानों और सरकार के बीच में मध्यस्थता करें तो जल्द ही मामले का हल निकल सकता है।
किसानों ने हवा में लहराए तिरंगे गमछे, लगाए नारे
महापंचायत शुरू होने से पहले आयोजकों ने राकेश टिकैत का हरे, नारंगी और सफेद गमछे हवा में लहराकर स्वागत किया और महापंचायत को शुरू कराने की हामी भरी। पंचायत स्थल पर भारी संख्या में युवा किसान नजर आए। किसानों का उत्साह किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा है। 
वालिंटियर देख रहे पंचायत की हर व्यवस्था
महापंचायत की पार्किंग से लेकर जीआईसी मैदान के मंच तक की व्यवस्था भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के वालिंटियर ही संभाल रहे हैं। पुलिस फोर्स किसानों की जिले और शहर में सुरक्षित एंट्री और उनका सकुशल प्रस्थान तक ही व्यवस्था देख रही है, जबकि भोजन शिविर, भंडारे, पार्किंग, पानी, शौचालय, मीडिया, एंट्री और एग्जिट सभी व्यवस्थाएं वालिंटियर्स के हवाले हैं।सभी वालिंटियर्स को आईकार्ड दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान आसान हो सके।
महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर दिखाई भागीदारी
किसान महापंचायत में महिलाओं की बढ़चढ़कर भागीदारी नजर आ रही है। हरियाणा राज्य से काफी संख्या में महिलाएं किसान दलों के साथ पंचायत स्थल पर पहुंची है। बता दें कि कर्नाटक के भी कई किसान दल महापंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। 
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और योगेंद्र यादव मंच पर पहुंचे
मुजफ्फरनगर में हो रही महापंचायत के मंच पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव पहुंचे चुके हैं। इसके अलावा मेधा पाटेकर भी मंच पर मौजूद है। 
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह को बनाया गया है महापंचायत का अध्यक्ष 
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी महापंचायत के मंच पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज महापंचायत के मंच से टिकैत परिवार एकसाथ हुंकार भर रहा है। महापंचायत का अध्यक्ष गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह को बनाया गया है। किसान आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली गठवाला खाप एक बार फिर ताकत दिखाने जा रही है। भाकियू नेता ओमपाल मलिक ने कहा कि गठवाला हमेशा की तरह सबसे खास भूमिका निभाएगा, सबसे बड़ी भागीदारी गठवाला की होगी।

Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर

Writer

खास आप के लिए

बहराइच हिंसा: बहराइच में दंगाइयों ने मुस्लिमों को भारी नुकसान पहुंचाया, बकरियां और सामान लूटे | पढ़ें The Wire की रिपोर्ट
बहराइच हिंसा: बहराइच में दंगाइयों ने मुस्लिमों को भारी नुकसान पहुंचाया, बकरियां और सामान लूटे | पढ़ें The Wire की रिपोर्ट
मौलाना सरवर क़ासमी का दौरा: दंगा प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों की मदद की।
मौलाना सरवर क़ासमी का दौरा: दंगा प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों की मदद की।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मदरसों को बंद करने की NCPCR सिफारिश पर रोक लगाई
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मदरसों को बंद करने की NCPCR सिफारिश पर रोक लगाई
बहराइच में संप्रदायिक हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग: मौलाना मोहम्मद सरवर क़ासमी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मेमोरेंडम
बहराइच में संप्रदायिक हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग: मौलाना मोहम्मद सरवर क़ासमी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मेमोरेंडम
फखरपुर न्यूज पोस्ट कार्ड: देश दुनिया की तमाम हैडलाइन
फखरपुर न्यूज पोस्ट कार्ड: देश दुनिया की तमाम हैडलाइन
शुक्रिया सैयद महफ़ूज़ुर रहमान फ़ैज़ी एडवोकेट: बहराइच हिंसा में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक: 15 दिन की मोहलत
शुक्रिया सैयद महफ़ूज़ुर रहमान फ़ैज़ी एडवोकेट: बहराइच हिंसा में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक: 15 दिन की मोहलत

बेहतर अनुभव के लिए यह वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है। ब्राउज़िंग जारी रखकर आप हमारी कुकीज़ नीति से सहमत होते हैं। अधिक जानें

notifications
महत्वपूर्ण अपडेट्स कभी मिस न करें

विशेष अपडेट और प्रमुख समाचार प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन चालू करें।

amp_stories वेब स्टोरीज़
login लॉगिन करें
local_fire_department ट्रेंडिंग स्टोरी menu मेनू