अरब में फंसी भारतीय महिला, परिजनों का बुरा हाल, खाना, पानी और सैलरी नहीं देता है मालिक

ऐसे कई मामले सामने आने लगे हैं जो डरावने हैं बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाते हैं। लेकिन अभी फिलहाल ऐसी कई मामले सामने आए हैं जिनमें कामगारों के साथ बदसलूकी की गई है। उन्हें समय पर सैलरी, खाना पानी नहीं दिया गया और लगातार 20 घंटे काम […]

Bot Account ?
Oct 21, 2022 - 16:00
 0  4
अरब में फंसी भारतीय महिला, परिजनों का बुरा हाल, खाना, पानी और सैलरी नहीं देता है मालिक
अरब में फंसी भारतीय महिला, परिजनों का बुरा हाल, खाना, पानी और सैलरी नहीं देता है मालिक

Key Moments

ऐसे कई मामले सामने आने लगे हैं जो डरावने हैं

बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाते हैं। लेकिन अभी फिलहाल ऐसी कई मामले सामने आए हैं जिनमें कामगारों के साथ बदसलूकी की गई है। उन्हें समय पर सैलरी, खाना पानी नहीं दिया गया और लगातार 20 घंटे काम कराए गए। महिलाओं को विजिट वीजा पर भेजा गया और उन्हें वहां बंधक बनाकर बेच दिया गया। ऐसी ही एक और घटना सामने आई है।

 

भारतीय महिला ओमान में फंस गई

42 वर्षीय हैदराबाद की भारतीय महिला ओमान में फंस गई है। घरवाले उनकी स्थिति का अंदाजा लगाकर बेहाल हो रहे हैं। महिला के बेटे ने इस बाबत External Affairs Minister (EAM) Dr S Jaishankar से मदद की गुहार लगाई है। Vatepally, Jahanuma की Shaheen Begum ओमान के मस्कट में फंस गई हैं।

तबीयत भी खराब, लौटना चाहती है घर

महिला बीमार भी है और वह अपने घर वापस लौटना चाहती हैं लेकिन एजेंट वापस घर भेजने के बदले ₹200000 मांग रहा है। एजेंट ने महिला का पासपोर्ट बरामद कर लिया है और उसके बदले में उसने 2 लाख रुपए की मांग की है। एजेंट ने सबसे पहले महिला को Alain, UAE में घरेलू तौर पर काम करने के लिए भेजा था।

 

एजेंट ने उसे दूसरे एजेंट को बेच दिया

महिला ने यहां पर 9 महीने काम किया लेकिन उसे सैलरी अच्छी नहीं दी गई। जब वो एजेंट के पास लौटी तो एजेंट ने उसे दूसरे एजेंट को बेच दिया। अब महिला मस्कट में है और वहां उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाना, पानी नहीं दिया जाता है। सोने की भी व्यवस्था नहीं है। बेटे ने इस मामले में मदद मांगी है।

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

GulfHindi GulfHindi.com is a serious journalism effort in Mid-East focussing Arab GCC countries covering, Expats, Issues, Labour Laws, Local news and India/World headlines.