दाल मखनी
दाल मखनी उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध दाल है जिसे काली उड़द दाल और राजमा को धीमी आंच पर मक्खन और क्रीम के साथ पकाया जाता है। इसका क्रीमी टेक्सचर और गहरा स्वाद इसे खास बनाता है।
दाल और राजमा को रात भर भिगो दें, फिर प्रेशर कुकर में नरम होने तक उबाल लें । एक पैन में मक्खन गरम करें और प्याज-टमाटर का मसाला भूनें । इस मसाले को उबली हुई दाल में मिलाएं । अब दाल को कम से कम 30-40 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, बीच-बीच में चलाते रहें । दाल जितनी पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट होगी । अंत में फ्रेश क्रीम, कसूरी मेथी और और मक्खन डालकर मिलाएं । लच्छा पराठा के साथ परोसें ।
सामग्री और मसाला
- साबुत काली उड़द दाल - 1 कप
- राजमा - 1/4 कप
- प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट
- मक्खन - 1/2 कप
- फ्रेश क्रीम - 1/2 कप
- कसूरी मेथी
- गरम मसाला
- नमक, कश्मीरी लाल मिर्च
पोषण संबंधी जानकारी
- कैलोरी 450kcal
- प्रोटीन 18g
- वसा 28g