60 साल के हकीम बाबर ने की शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पाकिस्तान के रावलपिंडी निवासी 60 वर्षीय हकीम बाबर की शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में दावा किया गया है कि हकीम बाबर ने एक युवा महिला से विवाह किया है, जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह वीडियो X (पूर्व ट्विटर) सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जहां यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं।
कैप्शन के अनुसार हकीम बाबर ने कहा कि रिश्ते में सबसे जरूरी चीज नीयत की सच्चाई और कानूनी व धार्मिक वैधता होती है। उन्होंने कहा — “हम दोनों बहुत खुश हैं।”
वीडियो में दुल्हन शादी से काफी खुश नजर आ रही है, वहीं परिवार के सदस्य भी नवविवाहित जोड़े की खुशी में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि समाज में गलत चीजों को बढ़ावा देने के बजाय शादी को आसान बनाया जाना चाहिए।
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाएं और दुआएं भी दी हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार दुल्हन ने खुद अपनी पोस्ट में बताया कि उनका नाम अंबर अली है और वह एक TikToker हैं। शादी के बाद उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।