तेरी हसरत में हर एक रात जलती रहती है, दिल की बस्ती किसी शम्मा सी जलती रहती है।
तेरी आँखों की महक दिल में उतर जाती है, एक खुशबू सी मेरे लफ़्ज़ों में पलती रहती है।
तू जो देखे तो ये दुनिया भी हसीं लगने लगे, तेरी चाहत से हर उम्मीद मचलती रहती है।
मैं जो लिख दूं तेरा नाम अपने अशआरों में, हर ग़ज़ल, हर नज़्म तुझमें ही ढलती रहती है।
तेरा जिक्र आये तो लब खामोश हो जाते हैं, पर रुह के अंदर एक हलचल सी चलती रहती है।