Heart Touching Shayari in Hindi: ज़िंदगी, दर्द और इश्क़ शायरी | Best Poetry by Furkan S Khan

Latest Heart Touching Shayari in Hindi: पढ़ें ज़िंदगी, दर्द और प्यार पर 'फुरकान एस खान' की बेहतरीन शायरी। वो अल्फ़ाज़ जो सीधे दिल में उतर जाएं और हिम्मत बढ़ाएं।

Sunday, February 8, 2026
4 months ago
AMP 0 19
शायरी
NEWS CARD
Logo
Heart Touching Shayari in Hindi: ज़िंदगी, दर्द और इश्क़ शायरी | Best Poetry by Furkan S Khan
“Heart Touching Shayari in Hindi: ज़िंदगी, दर्द और इश्क़ शायरी | Best Poetry by Furkan S Khan”
Favicon
Vews
https://vews.in/s/rntZmG
Date
08 February 2026
Heart Touching Shayari in Hindi: ज़िंदगी, दर्द और इश्क़ शायरी | Best Poetry by Furkan S Khan
ज़िंदगी, दर्द और इश्क़ शायरी

ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव और दिल के जज़्बात जब लफ़्ज़ों में ढलते हैं, तो शायरी बनती है। यहाँ पढ़ें Furkan S Khan द्वारा लिखी गई दर्द, उम्मीद और इश्क़ की चुनिंदा शायरी।

1. दर्द और ज़िंदगी की हकीकत (Sad Shayari on Life)

जब वक़्त इम्तिहान लेता है और अपने ही सवाल बनकर खड़े हो जाते हैं, तब दिल से ये आवाज़ निकलती है। पेश है ज़िंदगी की कशमकश पर कुछ बेहतरीन पंक्तियाँ:

  1. हर लम्हा मुझसे इक सवाल करता है,
    क्यों तू हर दर्द से ख़याल करता है?
  2. तक़दीर भी हँसी उड़ाने लगी मेरी,
    जब जब मैंने सब्र से सवाल क्या है।
  3. कुछ तो रिश्ता है मेरे अश्कों का रब से,
    दुआ में अक्सर इन्हीं को हाल करता है।
  4. वो जो कहते थे वक़्त बदल जाएगा,
    वही अब मेरी हालत का हिसाब करता है।
  5. मैं टूटा हूँ मगर झुक कर नहीं जिया,
    इसी हिम्मत से दिल कमाल करता है।

2. उम्मीद और हौसला (Motivational Quotes in Hindi)

अंधेरे में रौशनी की किरण ढूँढना ही ज़िंदगी है। अगर आप हताश हैं, तो ये मोटिवेशनल शायरी आपको फिर से उठ खड़ा होने का हौसला देगी:

  1. जिंदगी को किताब की तरह पढ़,
    हर सफ़ा कुछ नया सिखाएगा।
  2. वक़्त को थाम ले मुस्कुराहट से,
    वरना ये पल भी गुज़र जाएगा।
  3. ख़्वाब बुनने से मत डर ऐ दिल,
    किस्मत का धागा खुद ही जुड़ जाएगा।
  4. सफ़र को मंज़िल समझ मत बैठ,
    रास्तों का मज़ा ही ज़िंदगी कहलाएगा।
  5. दर्द भी फूल बनकर खिल उठेगा,
    अगर तू उम्मीद का पानी दे पाएगा।
  6. हर साँस में लिखी है कहानी,
    बस पढ़ने का हुनर चाहिए।
  7. ज़िंदगी आईने जैसी है,
    हंसी बिखेरो तो तस्वीर भी मुस्कुराएगी।
  8. तन्हाई में भी है रौशनी का रंग,
    बस दिल में उम्मीद जगानी होगी।
  9. फूलों जैसा जी, काँटों का क्या डर,
    हर सुबह नई खुशबू लाएगी।
  10. आज को थाम ले हाथों में,
    कल का भरोसा किसे है।

3. इश्क़ और तेरा ख़याल (Romantic Shayari)

प्रेम में डूबा हुआ दिल हर जगह बस अपने महबूब को तलाशता है। इश्क़ की गहराइयों को बयां करती ये ख़ूबसूरत गज़ल:

  1. हर एक लम्हा है दिल में सवाल सा,
    तेरा ख़याल है ज्यों कोई ख़याल सा।
  2. मुसाफ़िर-ए-दिल को राहें न मिल सकीं,
    तेरी तरफ़ है खिंचाव का जाल सा।
  3. हवा के संग चला हूँ तेरे निशाँ ढूँढता,
    लगे है रस्ता भी तेरा ख्याल सा।
  4. निगाह में जो ठहरती है तेरी सूरत,
    वो चाँदनी है या कोई गुलाल सा।
  5. तेरे बिना है अँधेरों में डूबता दिल,
    तेरे साथ रोशन हर इक जमाल सा।

4. यादें और तन्हाई (Emotional Sad Shayari)

किसी के चले जाने के बाद जो सूनापन रह जाता है, उसे शब्दों में पिरोया है शायर ने। दिल को छू लेने वाला दर्द:

  1. उफ़्फ़ तेरी याद का सिलसिला थमता नहीं,
    दिल है कि तेरे बिना कुछ भी बनता नहीं।
  2. सन्नाटा गूंजता है तेरे जाने के बाद,
    रात का दर्द भी अब मुझसे कहता नहीं।
  3. आँखों में तेरी सूरत का बसेरा है आज,
    आईना भी तुझे देखे तो भरता नहीं।
  4. तेरे बिना हर ख़ुशी अधूरी लगे,
    जैसे कोई गीत हो, जो सँवरता नहीं।
  5. ज़िन्दगी का हर सफ़र तुझसे जुड़ा है "फुरकान",
    तेरे बग़ैर रास्ता भी गुज़रता नहीं।

Writer: Furkan S Khan | Category: Hindi Poetry

Follow us:

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Yahan har lafz dil se nikla hai aur dil tak pahunchne ke liye likha gaya hai. Mohabbat, dard, yaadein aur khwaab — sab kuch ek hi jagah, sirf shayari ke andaaz mein.

Comments (0)

User