सालार मसूद ग़ाज़ी के नाम से लगने वाला जेठ मेला और बहराइच का हक़
सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी र. अ. के नाम से लगने वाला बहराइच का ऐतिहासिक जेठ मेला और उसका स्थानीय मिडिल क्लास के जीवन पर प्रभाव।
QR Code
बहराइच की सरज़मीन पर हर साल जेठ महीने में जो मेला सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी र. अ. के नाम से लगता है, वह सिर्फ एक मज़हबी ताज़गी नहीं, बल्कि वहाँ के मिडिल क्लास तबके का आर्थिक सहारा भी है। जब मुल्क की बड़ी सड़कों से बहराइच की गलियाँ गुलज़ार होती हैं, तब वहाँ के छोटे कारोबारी, दस्तकार, फेरीवाले और होटल वाले पूरे साल की रोज़ी एक महीने में बटोरते हैं।
यह मेला उनके लिए एक तिजारती तौहफा है, जो बड़े शहरों के साये में जीते हैं — लखनऊ, दिल्ली, मुंबई या सऊदी अरब के मेहनतकश मजदूर जो बहराइच का नाम अपने पसीने से ज़िंदा रखते हैं। जिले में न कोई बड़ी इंडस्ट्री है, न कोई सरकारी यूनिवर्सिटी, और न ही रोज़गार के पुख़्ता ज़रिये। ऐसे में यह मेला एक सालाना अमानत है, जिससे लोगों के चूल्हे जलते हैं।
"जिस मेले से किसी की रोज़ी रोटी जुड़ी हो, उसे बंद करना मज़हब की हिफाज़त नहीं, ज़ुल्म है — और हक़ के खिलाफ खामोशी, सबसे बड़ी बेइंसाफ़ी।"
- बहराइच की साक्षरता दर 50% से कम है।
- शहर में न कोई बड़ा कॉलेज है, न रोज़गार के मौके।
- मेले से हजारों लोगों को रोज़गार मिलता है।
- सरकार की बेरुख़ी ने इसे इकलौता ज़रिया बना दिया है।
यह कहना कि मेले में फुहड़ता है या यह गैर-शरीयत है, सिर्फ एक बहाना है। अगर आप चाहते हैं कि यह बंद हो, तो पहले कोई ऐसा इदारती और तालीमी निज़ाम लाओ, जिससे इस मेला-निर्भर तबके को और रास्ते मिल सकें। वरना यह सिर्फ डर है, दीन या ईमान का नहीं — बल्के खुद के इरादों का।
आज बाज़ारों की रौनकें हमारे घर की इज़्ज़तदार औरतें हैं, जो नक़ाबों में भी भीड़ बन चुकी हैं। यह सोचने की ज़रूरत है कि क्यों वह भी अब घर से बाहर कमाने को मजबूर हैं। मेला तो सिर्फ एक रास्ता है, जिसे बंद करना आसान है, पर उसका विकल्प देना जिम्मेदारी है।
"1000 साल से जो रवायत ज़िंदा है, उसे चंद अफ़सरों के फ़ैसले से मिटाया नहीं जा सकता। मेला चलता था, चलता रहेगा।"
- मेला बंद करने से पहले विकल्प पेश किया जाए।
- लोगों को विरोध का हक है — संविधान उन्हें इसकी इजाज़त देता है।
- कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना भी एक रास्ता है।
- मेले का बचना बहराइच के वजूद का बचना है।
Article By: Dr Faizul Hasan
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.
Related Posts
Ramadan 2026: रमजान और चाँद का गहरा रिश्ता | धार्मिक...
ईरान संकट में सऊदी अरब का ईरानी हज यात्रियों को समर्...
Verified as Web Developer
कतर और इसराइल के बीच 100 मिलियन डॉलर का रक्षा समझौता...
Verified as Web Developer
Ramadan 2026: सऊदी अरब में रमजान 2026 की शुरुआत: चां...
Verified as Web Developer
अल्लाह की कुदरत और उसके फैसलों पर यकीन: 10 बातें जो ...
Verified as Web Developer
Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार - ये 10 बातें बना दें...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
27°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
PKR
BDT
QAR
KWD
OMR
Comments (0)