बिहार के आरा में 51 साल के जीजा के साथ पकड़ी गई 21 की साली, चार और जोड़ों ने अपने रिश्ते बता चौंकाया
बिहार के आरा में एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी है। वहां तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर
सीतामढ़ी। बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नयका टोला मोड़ के समीप स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी है। तलाशी के दौरान वहां कई आपत्तिजनक सामान मिले। होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। रजिस्टर की भी जांच चल रही है। पुलिस होटल की आड़ में गंदे धंधे के खेल का भी पता लगा रही है। शनिवार को हुई इस छापेमारी में पकड़े गए पुरुषों में एक रोहतास एवं चार भोजपुर जिले के निवासी हैं। रात आठ बजे तक जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन छानबीन करते रहे। शुरुआती पूछताछ में सभी प्रेमी-युगल बता रहे हैं। पुलिस पहचान पत्र की छानबीन भी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
32°C Bahraich
Comments (0)