प्रेमी युगल ने कर दी थी युवक की हत्या
QR Code
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव परासौली से लापता चल रहे युवक की तलाश में जुटे परिजनों के संदेह पर पुलिस ने एक युवक व युवती को हिरासत में लिया है। युवक ने मामले का राजफाश करते हुए प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव गंग नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के गांव परासौली निवासी विनोद का पुत्र सोनू 15 दिन पूर्व काम के लिए बाहर जाने की बात कह कर निकला था। परिजनों का कहना है कि सोनू का मोबाइल दो दिन बाद ही बंद हो गया और तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने कुछ दिन पूर्व सोनू की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर सोनू की तलाश में जुटी थी, जिसमें पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने मामले का राजफाश करते हुए बताया कि उसने युवती के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी थी और शव को मेरठ के गांव नानू के पास गंग नहर में फेंक दिया था। सोनू के पिता विनोद ने आरोपी प्रियंका व नीरज के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट की है। एसएसआई लेखराज सिंह ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की एक टीम बनाकर गोताखोरों के साथ शव की बरामदगी के लिए भेजी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
मुज़फ़्फ़रनगर में फर्जी आईडी बनाकर लोन पास कराकर गाड...
गैंगस्टर की साढ़े दस लाख की सम्पत्ति जब्त
मुज़फ्फरनगर में सरकारी कागजों में जिंदा महिला को दर्श...
जमीन के लालच में बेटे ही बने मां की जान के दुश्मन......
मुज़फ्फरनगर: बालिका के अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार,...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
31°C Bahraich
Comments (0)