प्रेमी युगल ने कर दी थी युवक की हत्या

Kawal Hasan
Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर
सितम्बर 17, 2021 • 10:08 AM  32  0
https://vews.in/uttar-pradesh/muzaffarnagar/premi-yugal-ne-kar-di-thi-yuvak-ki-hatya
कॉपी हो गया
प्रेमी युगल ने कर दी थी युवक की हत्या

बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव परासौली से लापता चल रहे युवक की तलाश में जुटे परिजनों के संदेह पर पुलिस ने एक युवक व युवती को हिरासत में लिया है। युवक ने मामले का राजफाश करते हुए प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव गंग नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव की तलाश में जुटी है।

 क्षेत्र के गांव परासौली निवासी विनोद का पुत्र सोनू 15  दिन पूर्व काम के लिए बाहर जाने की बात कह कर निकला था। परिजनों का कहना है कि सोनू का मोबाइल दो दिन बाद ही बंद हो गया और तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने कुछ दिन पूर्व सोनू की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर सोनू की तलाश में जुटी थी, जिसमें पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने मामले का राजफाश करते हुए बताया कि उसने युवती के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी थी और शव को मेरठ के गांव नानू के पास गंग नहर में फेंक दिया था। सोनू के पिता विनोद ने आरोपी प्रियंका व नीरज के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट की है। एसएसआई लेखराज सिंह ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की एक टीम बनाकर गोताखोरों के साथ शव की बरामदगी के लिए भेजी गई है।

❤️ खास आप के लिए
Profile
Verified Kawal Hasan

Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर

About Me

Writer

वोट करें

Video
Top Stories मेनू