गैंगस्टर की साढ़े दस लाख की सम्पत्ति जब्त

Kawal Hasan
Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर
सितम्बर 17, 2021 • 10:06 AM  50  0
https://vews.in/uttar-pradesh/muzaffarnagar/Gangster-ki-sade-das-lakh-ki-sampatti-jabt
कॉपी हो गया
गैंगस्टर की साढ़े दस लाख की सम्पत्ति जब्त

मोरना। मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के एक गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति को जब्त किया गया है वहीं पुलिस द्वारा भोपा थाना क्षेत्र के अन्य गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। क्षेत्र के अपराधियों की संपत्तियों का ब्यौरा प्रशासन को भेज दिया गया है। जल्द उनके खिलाफ भी  कार्यवाही की जायेगी l

प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन को दिए हुए हैं, जिसमें अपराधियों द्वारा अपराध कर जितनी भी संपत्ति खरीदी हुई है, उन सभी संपत्तियों को सरकार द्वारा जब्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है, जिसमें प्रशासन द्वारा भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में नसीम टांडिया की करीब 10 लाख की बेनामी संपत्ति को जब्त  किया गया है, इसके साथ ही पुलिस द्वारा अन्य अपराधियों की संपत्ति को चिन्हित किया गया है। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि नसीम टांडिया पुत्र अनीस कुरैशी ग्राम सीकरी पर थाना भोपा में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गोकशी चोरी गुंडा एक्ट गैंगस्टर 420 हत्या का प्रयास आदि संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, इसने अपराध करते हुए इस संपत्ति को खरीदा था, जिसके लिए चौकी प्रभारी रेशम पाल द्वारा इसकी संपत्ति का ब्यौरा निकाला गया, जिसके चलते चौकी प्रभारी द्वारा सभी कागजों की पूर्ति कर जिलाधिकारी से संपत्ति जब्त करने के आदेश कराए गए जिसके चलते तहसीलदार जानसठ अभयराज पांडे की मौजूदगी में उसके करीब 10 लाख 50 हजार  की संपत्ति पर सरकार का बोर्ड लगा दिया गया है, वहीं भोपा थाना क्षेत्र के अन्य अपराधियों की संपत्ति भी जल्द ही जब्त की जाएगी, जिसकी प्रकिया चल रही है, जिससे अपराधी अपराध करने से डरे। इस मौके पर एसएसआई राजकुमार राणा, कांस्टेबल बिजेंद्र शर्मा, रघुराज सिंह, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

❤️ खास आप के लिए
Profile
Verified Kawal Hasan

Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर

About Me

Writer

वोट करें

Video
Top Stories मेनू